पंजाब के 10 जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। पंजाब में अगले 3 दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मध्य राजस्थान में पहुंच चुका है और हिमाचल प्रदेश की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। आज भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लेकिन अगले 24 घंटों के बाद तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Sponsored Ads
Ad 1

जून में 40 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 19 जून 2025 तक पंजाब में औसतन 26.65 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 45 से 50 मिमी मानी जाती है। यानी इस बार 40% से ज्यादा बारिश की कमी दर्ज की गई है।

  • अमृतसर में मात्र 0.4 मिमी (-96%),
  • तरणतारण में सिर्फ 1 मिमी (-99%),
  • पठानकोट में 9.5 मिमी (-21%),

कई जिलों जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मुक्तसर, मानसा में सामान्य से बेहद कम वर्षा हुई है, जिससे किसानों में चिंता का माहौल है।

अगले 4 दिन तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने 23 जून तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है:

  • 20 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट।
  • 21 से 22 जून: लुधियाना, पटियाला, जालंधर, नवांशहर, अमृतसर, संगरूर, रूपनगर, मानसा समेत कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना।
  • 23 जून: मानसून सक्रिय रहने की संभावना के साथ अधिकांश जिलों में चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, धूप भी निकलेगी। तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, धूप भी निकलेगी। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे, धूप भी निकलेगी। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे, धूप भी निकलेगी। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- बारिश के आसार हैं, बादल छाएंगे। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

Sponsored Ads
cricket practice balls ranjas
Sponsored Ads
Ad 2