विजिलेंस की टीम की गिरफ्त में एएसआई मेजर सिंह और उनके निजी दलाल राम सिंह।

बठिंडा विजिलेंस ने एसटीएफ के एएसआई मेजर सिंह और उनके निजी दलाल राम सिंह को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तलवंडी साबो के नत रोड पर की गई। शिकायतकर्ता अजेब सिंह ने बताया कि एएसआई मेजर सिंह ने उनके बेटे को हिरासत में लिया.

उन्होंने नशीले पदार्थ बरामद करने का दावा करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के दौरान बेटे और उसके दोस्तों से बरामद पैसे और आभूषणों को केस फाइल में दर्ज नहीं किया गया। डीएसपी विजिलेंस कुलवंत सिंह ने बताया कि मेजर सिंह और उसके निजी दलाल राम सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दोनों व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड के दौरान एएसआई मेजर सिंह से और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। जब शिकायतकर्ता ने आभूषण और पैसे वापस मांगे, तो एएसआई ने अपने दलाल के जरिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

Sponsored Ads
Ad 1

बाद में यह राशि एक लाख रुपए तय हुई। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। अजेब सिंह का आरोप है कि एएसआई ने उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने मांग की है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज सभी मामलों की जांच की जाए। यह मामला पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के बीच सामने आया है, जो पुलिस विभाग में मौजूद भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

Sponsored Ads
cricket practice balls ranjas
Sponsored Ads
Ad 2