डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला कि महिला की कहानी झूठी है, जिसका खुलासा पुलिस सुबह करेगी।
आरोपियों ने घर का गेट खटखटाया जानकारी के अनुसार महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ घर में अकेली थी। आरोपियों ने घर का गेट खटखटाया। महिला के मना करने पर एक बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसा और अन्य तीनों को गेट खोलकर अंदर बुला लिया।बदमाशों ने महिला को पकड़ लिया और उसके बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया। आरोपियों ने घर से 5 तोले सोने के जेवर, एक किलो चांदी और 5 हजार रुपए लूट लिए। तीन बदमाशों ने महिला से रेप किया।
पति की 6 महीने पहले हो चुकी मौत आरोपी करीब 45 मिनट तक घर में रहे। वारदात के बाद पीड़िता ने पड़ोसी महिला को फोन कर घटना की जानकारी दी। महिला के ससुर वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पति की छह महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। घटना के समय उसके सास-ससुर किसी काम से बाहर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस बोली-बयान और स्थिति मेल नहीं खा रही पीड़िता का मेडिकल लुधियाना के सिविल अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि महिला के बयान और घटनास्थल की स्थिति में मेल नहीं खा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच में तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है। पूरी जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।