भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ‘भज्जी’ जल्द ही पत्नी गीता बसरा के साथ नया चैट शो शुरू कर रहे हैं। इसमें उनके पहले गेस्ट भारतीय वन डे टीम के कैप्टन रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका होंगी।
यह शो यूट्यूब चैनल ‘Who is The Boss’ पर प्रसारित होगा। इसका टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें भज्जी और उनकी पत्नी गीता बसरा रोहित व उनकी पत्नी रितिका से सवाल-जवाब कर रहे हैं।
29 अक्टूबर 2015 को हरभजन और गीता बसरा की शादी हुई थी।
क्रिकेटर हरभजन के शो में क्या होगा, यहां जानिए…
1. क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि घर का मैच होगा अपने पॉडकास्ट के बारे में जानकारी साझा करते हुए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा ने वीडियो साझा की है। इसमें उन्होंने कहा- इस शो में क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि घर का मैच होगा। हरभजन ने आगे कहा- इस शो में कोई भी बात बनावटी नहीं होगी, सब कुछ बिना किसी कट के होगा।
2. देश के दिग्गज और पसंदीदा क्रिकेटर आएंगे हरभजन सिंह ने कहा कि शो में शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनकी पत्नियां भी शामिल होंगी। हम उन महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने क्रिकेटरों की प्रसिद्धि के पीछे मजबूती से खड़े होकर काम किया है। उनके बलिदान और अनकही कहानियां को साझा करेंगे, जो शायद ही कभी सुर्खियों में आती।
3. पहले पॉडकास्ट में रोहित-रितिका की जोड़ी हरभजन ने कहा कि हमारी इस शो की पिच पर देश के दिग्गज और पसंदीदा क्रिकेटर आ रहे हैं। पहले चार पॉडकास्ट में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह, सूर्य कुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी, जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन और फिर सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी आएंगी।
4. क्रिकेटर की वाइफ को देखकर आया आइडिया पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि इस शो को बनाने का आइडिया उन्हें क्रिकेटरों की पत्नियों को देखकर आया। लोग क्रिकेटरों को तो जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नियों को नहीं जानते। इन महिलाओं की अपनी एक पहचान है, एक अलग कहानी है, ये अपने आप में बेहद खास हैं। हम चाहते हैं कि इनकी कहानियां सबके सामने आएं। इसी सोच के साथ इस शो को शुरू करने का आइडिया आया।
5. असली जीवन दिखाना ही शो का मकसद हरभजन सिंह ने बताया कि- ‘हमारा शो इस बात पर ज्यादा आधारित है कि जो लोग पब्लिक में फेमस हैं, उनकी असली जिंदगी कैसी है। जैसे सभी रोहित शर्मा को एक क्रिकेटर के तौर पर जानते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह कैसे इंसान हैं.. इस बारे में लोग नहीं जानते, और उनकी पत्नी के बारे में तो और भी कम लोग जानते हैं। हम उनका असली जीवन दिखाना चाहते हैं, वो कपल के तौर पर कैसे हैं, और उनका साथ में सफर कैसा रहा है’।
ह