पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर काउंटिंग शुरू हो गई है। खालसा कॉलेज फॉर वूमन के ऑडिटोरियम में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक पहला रुझान आने की उम्मीद है। मतगणना 14 राउंड में होगी।.
काउंटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने संगला शिवालय मंदिर में परिवार के साथ माथा टेका।
प्रदेश में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में चर्चा है कि अगर वह ये चुनाव जीत जाते हैं तो उनकी जगह AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।
कांग्रेस ने इसी सीट से 2 बार के विजेता पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अकाली दल की तरफ से पर उपकार सिंह घुम्मन और भाजपा की टिकट पर जीवन गुप्ता ने चुनाव लड़ा है।
इस लुधियाना वेस्ट सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।