पंजाब में तापमान एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की तेज वृद्धि दर्ज की गई है। जो आने वाले दिनों में और भी गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रही है।
वर्तमान में राज्य का औसतन तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है और जल्द ही तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भटिंडा में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है।
राज्यभर में तापमान की स्थिति
पंजाब के विभिन्न शहरों में दर्ज तापमान की स्थिति गंभीर है। चंडीगढ़ में 38.0 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, और लुधियाना में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। गुरदासपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 38.4 डिग्री सेल्सियस, और पठानकोट में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।
रोपड़ में तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि फिरोजपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, जो सामान्य गर्मी की तुलना में काफी अधिक है।
आने वाले दिनों में हीट वेव का खतरा
मौसम विभाग द्वारा जारी 5-दिवसीय चेतावनी के अनुसार, 7 और 8 जून को राज्य में कोई विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन 9 जून से स्थिति गंभीर होने की संभावना है। 9 जून 2025 से पंजाब के दक्षिणी जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो “सतर्क रहें” की श्रेणी में आता है।
10 जून तक यह चेतावनी राज्य के और भी अधिक हिस्सों में फैलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में हीट वेव की स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है, जहां तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पंजाब के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान।
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान-
अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अमृतसर में तापमान में 27 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अमृतसर में तापमान में 25 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अमृतसर में तापमान में 26 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अमृतसर में तापमान में 24 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अमृतसर में तापमान में 26 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।